February 15, 2026

PATNA : 10वीं व 12वीं के 6 टॉपर्स को किया गया रमन अवार्ड से सम्मानित

पटना। रमन प्रकाश बंका आईपीएस स्मृति ट्रस्ट द्वारा रविवार को चैम्बर आफ कॉमर्स सभागार में रमन अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक महेश गोयल और ट्रस्ट के चेयरमैन ओम प्रकाश बंका सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सर्वप्रथम रमन प्रकाश बंका के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्य अतिथि ने 10वीं व 12वीं के 6 टॉपर्स को रमन अवार्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर आयकर आयुक्त महेश जलान, अरुण बंका, उमेश पाडिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बता दें रमन अवार्ड में एक लाख रुपये की राशि, एक पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है, साथ ही संयुक्त रूप से टॉपर्स को पचास-पचास हजार रुपये की राशि दी जाती है।
सम्मानित होने वाले 6 छात्रों में हजारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोपालगंज, इंटर (विज्ञान) की छात्रा नेहा कुमारी (95.2%), महर्षि राम रूप गोश्वामी कॉलेज, पश्चिमी चंपारण, इंटर (कला) की छात्रा साक्षी कुमारी (94.8%), सीएम कॉलेज , दरभंगा, इंटर (वाणिज्य) के छात्र सुधांशु नारायण चौधरी और कौसर फातिमा (95.2%), जनता हाई स्कूल, रोहतास, दसवीं का छात्र हिमांशु राज (96.2%) व बालिका हाई स्कूल, अरवल, दसवीं की छात्रा जुली कुमारी (95.6%) शामिल थी।

You may have missed