BIHAR : आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह पद से हटाए गए !, पंचायत प्रभारियों की जारी सूची अवैध

पटना। आम आदमी पार्टी में अचानक बड़ा उथल-पुथल मचा है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर पद से विमुक्त कर दिया गया है, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी की गई पंचायत प्रभारियों की सूची को अवैध करार दिया है। अब जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करायी जाएगी।
रविवार को आप के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की बैठक जूम ऐप पर हुई। जिसमें प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, मुख्य प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी समेत सभी प्रदेश प्रवक्ताओं ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष अंगेश सिंह ने की। बैठक के दौरान मौजूद लोगों ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह पर चुनाव के नाम पर कार्यकर्ताओं का आर्थिक शोषण करने, कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने और बिहार में संगठन को कमजोर करने के आरोप लगाए। फिर क्या था मौके की नजाकत को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसे प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने बहुमत से पारित किया। बैठक के बाद मुख्य प्रवक्ता डॉ. शशिकांत ने बयान जारी कर कहा कि सुशील सिंह द्वारा मीडिया में जारी की गई पंचायत प्रभारियों की सूची को अवैध करार दिया है। आज से प्रदेश उपाध्यक्षों की निगरानी में वर्तमान जिलाध्यक्ष बिहार में पंचायतों में पदाधिकारी और कमिटी गठित करेंगे।


इस बाबत प्रदेश प्रवक्ता बबलू कुमार प्रकाश ने बताया है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह के खिलाफ पारित अविश्वास प्रस्ताव की जानकारी बिहार प्रभारी सह सांसद संजय सिंह को दे दी गई है। शीघ्र ही संजय सिंह की निगरानी में नया प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करायी जाएगी। बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक भेजे जाने की मांग शीर्ष नेतृत्व से की गई है।

About Post Author

You may have missed