February 15, 2026

PATNA : सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला युवक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

फुलवारी शरीफ। पीएमसीएच में दर्द से कराह रहे युवक को है अपनों का इंतजार है। अस्पताल में गंभीर अवस्था में इलाजरत 40 वर्षीय युवक की यह हालत किसने और क्यों किया है, इसका पता रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस लगाने में जुटी है। चिकित्सकों ने पुलिस को बताया है कि उसके शरीर पर ऊपरी चोट नहीं बल्कि अंदरूनी चोटें हो सकती है। सड़क किनारे पड़े लावारिस युवक को देख स्थानीय लोगों ने रामकृष्ण नगर थाना को सूचना दिया था। पटना के नाम कृष्णा नगर थाना पुलिस ने लोगों की सूचना पर थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म वाली गली इलाके में सड़क किनारे लावारिस पड़े हुए करीब 40 वर्षीय युवक को अस्पताल ले गई। सड़क किनारे पड़े बेहोशी की हालत में मिले युवक की स्थिति अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने पहले उसे निजी हॉस्पिटल और उसके बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है। थानेदार राजेश्वर प्रसाद ने बताया लावारिस पड़े युवक के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। चिकित्सक उसके इलाज में जुटे है और उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

You may have missed