सीएम नीतीश ने सांसद अमर सिंह के निधन पर व्यक्त की शोक संवदेना

पटना। यूपी के कद्दावर नेताओं में एक माने जाने वाले और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबियों में से एक राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बता दें ल्रबे समय से बीमार चले राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार दोपहर उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई।

About Post Author

You may have missed