February 15, 2026

PATNA : सड़क जाम में फंस गए डीएम-एसएसपी, लोगो ने मोबाइल से क्लिप बना डाला

डीएम  और एसएसपी साहब को हुआ आम लोगों के दर्द का अहसास, मीठापुर के पास जाम में फंसे कुमार रवि


फूलवारी शरीफ। पटना के सिपारा से पुनपुन जाने वाली सड़क पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम की खबरों को लगातार सुर्खियों में देखने ल बावजूद नजरअंदाज करने वाले पटना के दो बड़े आला हकीमो को आज उसी जाम के झाम में फंसकर खूब फजीहत हो गयी। हुआ यूं कि जिलाधिकारी पटना कुमार रवि और सीनियर एसपी पटना उपेंद्र शर्मा मीठापुर से सिपारा पुनपुन मार्ग में जा रहे थे लेकिन उन्हें इसका अंदाजा नही था कि उनकी निकम्मी पुलिस प्रशासन सड़को पर खड़े होकर धूल फांकने वाली पुलिस की लापरवाही से उन्हें आम जनता के साथ ही भीषण जाम में फंसना पड़ सकता है। चुनावी बिगुल फूंके जाने के बाद से ही दिन रात काम के जंजाल को झेल रहे आला हकीमो के जाम में फसने के बाद आमलोगों ने खूब सेल्फी और मोबाइल क्लिप बनाने में जुटे रहे।
पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि और एसएसपी उपेंद्र शर्मा को आज आम लोगों के दर्द का अहसास हुआ। एसएसपी साहब और डीएम साहब आज खुद उस महाजाम में फंस गये जो पिछले कई दिनों से मीठापुर से लेकर पुनपुन तक लगा है। हालांकि उनकी पुलिस ने उन्हें कुछ देर में निकाल लिया, फिर भी थोड़ी देर के लिए ही सही सूबे के एसएसपी साहब को ये अंदाजा हुआ होगा कि पुलिसिया निकम्मेपन के कारण लोग क्या दर्द झेल रहे हैं। बता दें कि मीठापुर से पूनपुन आने जाने वाली सड़क प्रति दिन सिपारा के पास जाम रहता है जिसके कारण इस सड़क से गुजरने वाले लाखों लोगों का समय पर काम नही हो पाता। इसी बीच शुक्रवार की साम करीब 6 से 7 बजे तक पूनपुन के तरफ से लौट रहे पटना के डीएम कुमार रवि, एसएसपी उपेंद्र शर्मा भी इस महाजाम में फंसे लोगों का हिस्सा बन गए।

You may have missed