February 20, 2026

समता पार्टी करेगी जाप के साथ गठबंधन, कल करेंगे पप्पू यादव से मुलाकात : नागेंद्र

बाढ़। समता पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र कुमार राजा ने अपनी पार्टी का गठबंधन जन अधिकार पार्टी (लो) में करने की इच्छा जाहिर किया है। इस संदर्भ में श्री राजा ने बताया कि समता पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से विचार-विमर्श करने के बाद यह तय किया गया कि महागठबंधन को अमल में लाने हेतु रविवार को जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से मिलने का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया। यह बैठक चोंदी स्थित जाप कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद, प्रो. श्याम देव सिंह चौहान, बाढ़ अध्यक्ष अरुण कुमार अधिवक्ता, प्रधान सचिव सरयू दास, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार उर्फ धारो इत्यादि उपस्थित थे। इस दौरान रंजीत पासवान को जिला सचिव के पद पर मनोनीत भी किया गया।

You may have missed