February 11, 2026

सनसनी: पटना के बोरिंग रोड में युवक ने खुद को मारी गोली, खुशरूपुर में दोस्त ने ली जान

पटना। शनिवार को पटना में हत्या और आत्महत्या से सनसनी मच गई है। एक मामले में अतिव्यस्त बोरिंग रोड में युवक ने प्रेम प्रसंग में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है तो दूसरे मामले में दोस्त ने ही गोली मार कर एक छात्र की जान ले ली। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र के दादीजी लेन स्थित कॉल सेंटर के कैंपस में शनिवार को एक युवक ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके आॅफिस के पास पहुंचा था। इस दौरान कुछ विवाद हुआ और वह खुद को गोली मारकर प्रेमिका के सामने ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक युवक ने पहले लड़की से बात की। किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। बहस के दौरान ही गुस्से में आकर युवक ने अपने पास से पिस्टल निकाली और खुद के कनपट्टी में गोली मार दी। वारदात के बाद लड़की तो मौके से फरार हो गई, लेकिन युवक की घटनास्थल पर हीं पर मौत हो गई। मृत युवक की पहचान फुलवारी शरीफ के बोचाचक के रहने वाले राजीव कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसके पुरी थाना की पुलिस टीम पहुंची और पुलिस ने मयंक के शव के पास पड़े एक पिस्टल और एक गोली बरामद की है। इस बाबत एसके पुरी थाना की पुलिस ने फुलवारीशरीफ थाना से संपर्क किया है। आधार कार्ड से मिली जानकारी का सत्यापन कराया जा रहा है।
वहीं दूसरी घटना खुसरूपुर में घटी है। कन्हैया कुमार नामक छात्र की हत्या उसके दोस्त ने ही कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे आपसी दुश्मनी मुख्य वजह है। हालांकि, पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। बताया जाता है कि खुसरूपुर के जगमालबीघा में कन्हैया अपने घर की छत पर था, तभी घटना को अंजाम दिया गया। कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। इसे लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के पहले दोनों में कुछ झगड़ा हुआ था।

You may have missed