परसा बाजार में दो गुटों के बीच मारपीट, दबंग लोगों ने आटो को रोक कर पीटा

परसा बाजार थाना का घेराव कर लगाई सुरक्षा की गुहार
फुलवारी शरीफ। परसा बाजार के पुनपुन स्टैंड के निकट दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुयी। इसके बाद पुनपुन सुरक्षा बांध से गौरीचक जाने वाली सड़क पर मोकिमपुर के पास आटो रूकवाकर एक गुट ने दुसरे गुट के साथ मारपीट की, जिससे अफरा तफरी मच गयी। बड़ी संख्या में पीड़ित एक गुट के लोगों ने परसा बाजार थाना पर पहुंचे और घटना के विरोध में थाना का घेराव कर सुरक्षा की गुहार लगायी। पीड़ितों ने थाने मे लिखित शिकायत दर्ज की है। परसा बाजार थाना का घेराव कर रहे एक गुट के लोगों ने बताया कि परसा थाना की पुलिस को सूचना देने के बाद भी मौके पर नही पहुंची। लोगों ने परसा बाजार थाना पुलिस पर दबंगों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप भी लगाया है। लोगों का कहना था कि सरेआम रंगदारी की मागं हो रही है और थाना पुलिस कुछ मदद नही कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक दंबग लोगों ने आॅटो चालक को रोककर कहा कि 100 रुपए नहीं दोगे तो आॅटो इस मार्ग पर नहीं चलने देंगे। आटो चालक ने रंगदारी देने से इंकार कर दिया तो मारपीट कर भगा दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में पीड़ित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। पीडितों ने बताया कि पुलिस में जबरन रंगदारी की शिकायत किया गया तो दंबग लोगों ने घर पर चढकर गाली गालौज करने लगे। इसके बाद जुटे दूसरे गुट के लोगों ने मारपीट करने वालों को खदेड़ दिया। थानेदार संजय कुमार ने बताया कि मामला को शांत करने के लिए दोनों गुटों के लोगों को थाने में बुलाया गया है और दोनों की बात सुनी जायेगी।

About Post Author

You may have missed