February 15, 2026

PATNA : सकरैचा मुखिया के पिता उमेन्द्र नाथ सिंह को श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग

फुलवारी शरीफ। सकरैचा मुखिया संतोष कुमार के पिता उमेन्द्र नाथ सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन से फुलवारी व पुनपुन इलाके में मातम के माहौल में श्रद्धांजलि सभा में सैंकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते रहे। जब सीएम नीतीश कुमार पुनपुन से राजनीति की शुरूआत किए थे, उस वक्त उमेंद्र बाबू नीतीश कुमार के काफी करीबी थे। लोगों ने बताया कि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्व. उमेंद्र नाथ सिंह पूरा जीवन फुलवारी व पुनपुन क्षेत्र के लोगों की हर तरह से मदद के लिए समर्पित रहे और वे समाजसेवा के प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर कार्य करते थे। श्रद्धांजलि सभा के बाद ब्रह्मभोज में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।

You may have missed