एग्जिट पोल : एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर, जानिए कौन है जादुई आंकड़ा के करीब

पटना। बिहार में तीसरे व आखिरी चरण में 78 सीटों पर वोटिंग के साथ बिहार विधानसभा के सभी 243 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई। वोटिंग समाप्त होते ही सभी निजी चैनलों पर एग्जिट पोल की गूंज सुनाई देने लगी कि बिहार में कौन बनाने जा रही है अगली सरकार, किसके बीच रही कड़ी टक्कर आदि-आदि। एग्जिट पोल में जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार बिहार में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बनते दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के आए आंकड़ों से यही पता चलता है कि एनडीए और महागठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने नहीं जा रही है। दोनों गठबंधनों में कांटे की टक्कर है, जो 10 नवंबर के मतगणना के दिन ही स्पष्ट हो पाएगा कि एनडीए-महागठबंधन में कौन सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 122 को प्राप्त करने में सफल होता है। जो इस जादुई आंकड़ा को प्राप्त करने में सफल होगा, वही बिहार पर राज करेगा।


एग्जिट पोल के आंकड़े
सी वोटर-एबीपी और सी वोटर-टाइम्स नाउ के मुताबिक, बिहार में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रहे हैं। वहीं जन की बात-रिपब्लिक टीवी के सर्वे में तेजस्वी सरकार बन सकती है। हालांकि, एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का अंतर बहुत कम रहेगा। रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 118 से 138 सीटें दी गई हैं। वहीं एनडीए गठबंधन को 91 से 117 सीटें दी गई हैं। अन्य को 8 से 14 सीटें दी गई हैं।
इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में बिहार में महागठबंधन की सरकार बन सकती है। एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीटें दी गई हैं। अन्य के खाते में 7 सीटें जा सकती हैं।
न्यूज 24 के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 104 से 128 सीटें दी गई हैं। जबकि महागठबंधन के खाते में 108 से 131 सीटें जा सकती हैं। अन्य के खाते में कोई सीट नहीं है।


एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के अनुसार एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन को 104 से 121 सीटें मिलती दिख रही है। आरजेडी और कांग्रेस महागठबंधन को 108 से 131 सीटों का अनुमान लगाया गया है। अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जा सकती हैं। एबीपी के मुताबिक, एनडीए को 104 से 128, महागठबंधन को 108 से 131 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं।
2015 में नतीजे
2015 के बिहार चुनाव में सबसे ज्यादा 25% वोट शेयर भाजपा का था, लेकिन सीटें 53 ही जीत सकी थी। 2010 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर 8% तक बढ़ा था, लेकिन सीटें घट गई थीं। 2010 में भाजपा ने 16.5% वोट शेयर के साथ 91 सीटें जीती थीं। महागठबंधन के साथ लड़े नीतीश की जदयू 17.3% वोट शेयर के साथ 71 सीटें ही जीत सकी थी। वहीं, 18.8% वोट हासिल करने वाली राजद को 81 सीटें मिली थीं। फिलहाल, बिहार विधानसभा में एनडीए के पास 130 सीटें हैं।

About Post Author

You may have missed