वैशाली के राघोपुर निवासी 35 वर्षीय कोरोनो पॉजिटिव मरीज का पटना एम्स में मौत, बिहार में दूसरी मौत
file photo
बिहार में कोरोना से दूसरी मौत प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

ब्रेन में संक्रमण , बुखार , बेहोशी , इंसेफेलाइटिस सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित था मृतक
मृतक के परिवार के तीन लोग अभी भी एम्म्स में एडमिट , तीनो फैमिली मेंम्बर्स का रिपोर्ट निगेटिव
फुलवारी शरीफ । बिहार में कोरोना से दूसरी मौत वैशाली के रहने वाले 35 वर्षीय युवक की पटना एम्स में हो गयी। इससे पहले मुंगेर निवासी युवक की मौत भी पटना एम्स में ही हुई थी। पटना एम्स प्रशासन ने पुष्टि कर दिया है कि वैशाली निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक ने दम तोड़ दिया है । एम्स के नोडल ऑफिसर डॉ नीरज अग्रवाल ने बताया कि वैशाली निवासी 35 वर्षीय मरीज को 14 अप्रैल को एम्स में लाया गया था। उसे ब्रेन में संक्रमण, इंसेफेलाइटिस ,बुखार से बेहोशी सहित अन्य तरह की शिकायतें थी । उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। जिसमे 15 अप्रैल को उसका रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया था। उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी जिससे उसे आइसोलेशन वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया था। ईलाज के दैरान उसकी मौत हो गयी है। उसके परिवार के तीन लोग अभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं जिनका रीपोर्ट कोरोना निगेटिव आया था।
बता दें कि पटना एम्स में जिस युवक का कोरोना का इलाज कराया जा रहा था, उसका इलाज पटना एम्स से पहले राघोपुर , फिर खुसरूपुर और पटना बाईपास के पॉपुलर हॉस्पिटल में हो चुका था। इस युवक को पहले से ही ब्रेन की बीमारी थी। उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। पिछले एक महीने से इसका इलाज कई जगहों पर कराया गया था। पटना के कंकड़बाग स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल से हालात बिगड़ने पर इस शख्स को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था।

