September 19, 2026

लॉकडाउन में गरीबों का सहारा बने श्री साई सेवा दरबार के सदस्य, 11 दिनों से बांट रहे खाना

पटना। 21 दिन तक चलने वाले लॉकडाउन का सबसे अधिक असर गरीबों और बेसहारों पर पड़ा है। आॅटो चालक, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा-ठेला चलाने वाले लोगों के सामने भूखे रहने की नौबत आ गई है। ऐसे में श्री साई सेवा दरबार के सदस्य उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। साई सेवा दरबारी के सदस्य बबलू प्रकाश ने बताया कि लॉकडाउन के कारण रोज कमाने खाने वाले लोग बड़ी संख्या में प्रभावित हुए हैं। उनकी जीविका छीन गई है। खाने का संकट हो गया है। ऐसे में श्री साई सेवा पिछले ग्यारह दिनों से मुसल्लहपुर हाट में कम्युनिटी किचन चला रहा है। जहां रोज पूड़ी-सब्जी, कभी पूड़ी-भुजिया बनाया जाता है और उसे गरीबों के बीच वितरित किया जाता है, साथ ही 400 पैकेट के आसपास कदमकुआं, पीरबहोर, कंकड़बाग और मछुआटोली पुलिस चेक पोस्ट पर जाकर पहुंचाते हैं। थाना के पेट्रोलिंग अधिकारी उसे पैकेट बंद खाना को गरीबों के बीच बांट देते हैं।
वहीं साई सेवा के सदस्य आदि मेहता एवं सुयश ज्योति ने बताया कि कम्युनिटी किचन आपसी सहयोग एवं सभ्रांत लोगों के दिए कच्चा अनाज, तेल, आलू, प्याज नगद दिए हुए दान से चल रहा है। इस सेवा में सतीश गुप्ता, संतोष चौधरी, रवि मेहता, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रवि बॉक्सर, सन्नि कुमार, विष्णुकांत शर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा लगातार दिनरात लगे हैं।

You may have missed