रिटायर सैनिक कै. सिकन्दर लोजपा सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त

पटना। लोजपा (सेक्यूलर) ने रविवार को सेना रिटायर सैनिक कैप्टन सिकन्दर कुमार शर्मा को लोजपा सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कैप्टन शर्मा सेना में अपने उत्कृष्ठ सेवा के लिए चर्चित रहे हैं। पार्टी के राज्य मुख्यालय में एक सादे समारोह में कैप्टन शर्मा की नियुक्ति की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानन्द शर्मा ने किया और नियुक्ति-पत्र दिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान ने बताया कि कैप्टन शर्मा की नियुक्ति पर पार्टी उपाध्यक्ष उदय शंकर सिंह, युवा लोजपा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, प्रदेश महासचिव डॉ. शिवनाथ सिंह यादव, संदीप मालाकार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द ठाकुर, नन्दकिशोर यादव, उत्तर प्रदेश लोजपा (से) के प्रदेश अध्यक्ष कमलदेव विश्वकर्मा, रामनरेश सिंह, आदि नेताओं ने बधाई दी है।
