रामेश्वरम में फंसे हैं पटना जिला के दर्जनों लोग, बिहार सरकार से लगायी गुहार

पटना। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित किया है। शनिवार को लॉक डाउन का चौथा दिन है। इस दौरान बिहार से बाहर दूसरे प्रदेशों में कमाने गए लोग अब अपने घर आने को व्याकुल हैं। कई लोग तो ऐसे हैं जो दूसरे प्रदेशों से पैदल, रिक्शा, टेंपो आदि के सहारे अपने गांव- घर लौट रहे हैं। वहीं सैकड़ों की संख्या में मजदूर वर्ग के लोग अभी भी दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए हैं और वह अपने घर आने को लेकर लगातार सरकार से फरियाद कर रहे हैं। इस दौरान एक खबर आई है कि बिहार और उत्तर प्रदेश के दर्जनों लोग रामेश्वरम के गुजरात भवन में फंसे हुए हैं। जिसमें बुजुर्ग, महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। इन लोगों ने बिहार सरकार से आग्रह किया है कि उन सभी को अपने घर बिहार आने के सार्थक प्रयास किये जाएं। हालांकि इनमें अधिकांश बिहार के लोग शामिल हैं। जिसमें सबसे ज्यादा पटना जिला के बाढ के रहने वालों की संख्या है। वहीं इनमें पटना के मुसल्लहपुर, संपतचक के जैतिया और बिहार के बेगूसराय, भागलपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और वाराणसी के निवासी शामिल हैं। इन फंसे लोगों में 22 पुरुष, 20 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। इन लोगों ने बिहार सरकार से अपने अपने गांव-घर पहुंचाने का आग्रह किया है।

About Post Author

You may have missed