रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि पर महिला कांग्रेस फूटा गुस्सा, सीपीआई एम ने की निंदा

पटना। बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक श्रीमती अमिता भूषण के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक के उपरांत महिलाओं ने केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में की गयी अभूतपूर्व वृद्धि के खिलाफ एक प्रतिरोध मार्च आयोजित करते हुए बोरिंग रोड चौराहा पर प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका गया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के पुनर्गठन और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन के आगामी क्रियाकलापों पर चर्चा की गयी। प्रतिरोध के दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण ने बताया कि केन्द्र सरकार एक तरह से अपनी राजनीतिक हार का बदला महिलाओं से ले रही है। जनता उपरोक्ता वस्तुओं की मंहगाई और गिरती अर्थव्यवस्था से पहले ही हलकान थी और अब रसोई गैस की यह कीमत वृद्धि ने आम और घरेलू महिलाओं की कमर तोड़ दी है। महिला कांग्रेस इस घनघोर जनविरोधी फैसलों के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से सड़क पर उतरने को तैयार है। बैठक और प्रतिरोध कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष मोनी देवी पासवान, फरहत जवीन, निवर्तमान पदाधिकारी सुनीता साझी, अनिता कुमारी, लाछो देवी, रंजू देवी, सीता देवी, रूबी शर्मा, कुमार आशीष, पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा, नागेन्द्र कुमार विकल, संगीता सिंह सहित सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही।
रसोई गैस के कीमत में वृद्धि की निंदा
वहीं रसोई गैस में लगातार वृद्धि को लेकर सीपीआई एम ने निंदा की है। पार्टी के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सरकार गरीबों को मुफ्त में सिलेंडर देकर घर की शोभा बना दी है, क्योंकि गरीब लोग गैस खरीद नहीं सकते। पार्टी ने रसोई गैस में वृद्धि पर निंदा व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से अविलंब वापस लेने की मांग की है।

About Post Author

You may have missed