मुंगेर की जनता धैर्य बनाकर रखें, दोषियों को मिलेगी सजा : अश्विनी चौबे

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई घटना में दोषी किसी भी सूरत में नहीं बचेंगे, चाहे वह किसी भी ऊंचे पद पर क्यों ना हो। चुनाव आयोग ने वहां के डीएम-एसपी को हटा दिया है। मुंगेर की जनता धैर्य बनाकर रखें। उच्चस्तरीय जांच हो रही है। दोषी किसी भी सूरत में नहीं बचेंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुंगेर व नवगछिया के बिहपुर पुलिस द्वारा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ अमानवीय कृत्य की घटना सामने आने के बाद चौबे लगातार वहां की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों घटना अत्यंत दुखद है। बिहपुर पुलिस द्वारा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ जो अमानवीय कृत्य किया गया। यह हृदय विदारक है। दोषी पुलिसकर्मियों को कठोर सजा मिलेगी।

About Post Author

You may have missed