BIHAR : महाप्रबंधक ने डीडीयू मंडल का किया निरीक्षण, लिया निर्माण कार्य का जायजा
ecr gm (file photo)
हाजीपुर। महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी द्वारा बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने गंजख्वाजा-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-जिवनाथपुर रेलखंड पर ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण यात्रा में डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय व अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
इसी क्रम में महाप्रंधक ने सर्वप्रथम डीडीयू मंडल में स्थित भारतीय रेल के सबसे बड़े यार्ड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात महाप्रबंधक ने डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय व अन्य उच्चाधिकारियों के साथ विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से गंजख्वाजा-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-जिवनाथपुर रेलखंड पर ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। भारतीय रेल अपनी आधारभूत संरचना को तेजी से विकसित कर रहा है। इन्हीं प्रयासों का ही एक परिणाम है ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अंतर्गत 137 किलोमीटर लंबा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-सोननगर रेलखंड का निर्माण कार्य तीव्रगति से जारी है तथा इसका लगभग 62 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। गंजख्वाजा से चिरैलापौथू का निर्माण कार्य मार्च, 2021 तक तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. से गंजख्वाजा का निर्माण कार्य दिसंबर, 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महाप्रबंधक डीडीयू मंडल के नियंत्रण कक्ष पहुंचकर सिग्नल आधारित रियल टाइम यार्ड सिमुलेशन सिस्टम का भी जायजा लिया। इस प्रणाली द्वारा कंट्रोल रूम में स्थापित मल्टी मॉनिटर डिस्पले के माध्यम से मंडल के विभिन्न स्टेशनों के यार्ड की गतिविधियों की निगरानी की जाती है।
महाप्रबंधक श्री त्रिवेदी डीडीयू मंडल कार्यालय पहुंचकर मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल के उच्चाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मंडल की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने मंडल कार्यालय में डिजिटल नोटिस बोर्ड का शुभारंभ तथा आरआरआई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने रेलवे हेरिटेज बिल्डिंग जाकर उसका मुआयना किया।


