February 17, 2026

PATNA : मनचलों ने छात्रा के साथ की बदतमीजी, विरोध पर अभिभावक को पीटा, शिकायत दर्ज

फतुहा। शुक्रवार की सुबह गोविंदपुर स्थित एक ट्यूशन सेंटर के पास मनचलों ने एक छात्रा के साथ बदतमीजी किया। यह देख जब छात्रा के अभिभावक ने मनचलों का विरोध किया तो मनचलों ने उसे बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया। जब शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुटे तो सारे मनचले घटनास्थल से फरार हो गए। जख्मी अभिभावक ने इस संदर्भ में एक मनचले की पहचान करते हुए उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
बताया जाता है कि जब पीड़ित अभिभावक नौ बजे ट्यूशन सेंटर के पास ट्यूशन खत्म होने पर अपनी बच्ची को घर ले जाने के लिए पहुंचे तो वहां 10-12 की संख्या में मनचले मौजूद थे। छात्रा जैसे ही संस्थान से निकलकर बाहर आयी और सड़क पर पहुंची तो मनचलों ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। अभिभावक द्वारा विरोध किए जाने पर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। शिकायत के आलोक मे पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची लेकिन एक भी मनचला पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस ने बताया कि मनचलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed