मछली मारने के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट व फायरिंग, एक को गोली लगी, उप मुखिया गिरफ्तार

फतुहा। गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान एक गुट के लोगों ने विरोधी गुट के एक युवक पर गोली चला दी। गोली से युवक बाल बाल तो बच गया लेकिन यह गोली वहां पर खड़े एक 25 वर्षीय शख्स के पैर में जा लगी। इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी गुट घटनास्थल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शख्स को पीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया। घायल शख्स की पहचान गांव के ही राजदेव राय के रुप में हुई है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा आरोपी गुट के धड़ पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस ने आरोपी गुट के तरफ से मारपीट करने व गोलीबारी करने के आरोप में कोल्हर पंचायत के उप मुखिया अवधेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। उधर घायल शख्स के तरफ से तथा बाल बाल बचे युवक के पिता सुरेश प्रसाद ने गिरफ्तार आरोपी समेत छह लोगों को नामजद करते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि बीते बुधवार की रात्रि मछली मारने के लिए दो गुटों के बीच विवाद हो गई थी। बीते रात्रि भी दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी तथा फायरिंग की गयी थी। घटना के आलोक मे पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

About Post Author

You may have missed