February 28, 2026

PATNA : भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा-मारपीट, कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम की गाड़ी को रोका

पटना। राजधानी पटना के भाजपा कार्यालय में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यालय के बाहर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। मंत्री विजय सिन्हा की उम्मीदवारी को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान मारपीट भी हुई।


बता दें कि मंत्री विजय सिन्हा के विरोध में रविवार को बीजेपी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया। लखीसराय से आए कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर हंगामा किया और उम्मीदवार बदलने की मांग की। लखीसराय से आए कार्यकर्ताओं ने इस बार वहां से कुमारी बबीता को चुनावी मैदान में उतारने की बात की। कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय सिन्हा पर आरोप लगाया कि वो भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान करते हैं। इसके साथ ही वो सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं। यही नहीं कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप है कि विजय सिन्हा इलाके में नहीं रहते और लोगों से मिलते जुलते भी नहीं हैं।

You may have missed