बिहार विधानसभा चुनाव में समन्वय बनाकर टीम डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाएगी महिला कांग्रेस

पटना। बिहार महिला कांग्रेस की वृहत्तर वर्चुअल बैठक हुई। बैठक के मुख्य शिल्पकार व संबोधनकर्ता प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव अजय कपूर रहे। मीटिंग में श्री कपूर के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह और डॉ. अशोक कुमार, महिला कांग्रेस प्रभारी दीपिका पांडे सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समंन्वयक सोशल मीडिया पूजा त्रिपाठी, प्रदेश की संगठन महासचिव सुनीता साक्षी, सोशल मीडिया स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. अनिता के साथ-साथ सभी प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, मीडिया समन्वयक व सभी जिलाध्यक्ष शामिल रही। प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण के निर्देशन में संपन्न इस मीटिंग में प्रभारी सचिव श्री कपूर ने कहा कि बिहार सरकार की हर मोर्चे पर विफलता के खिलाफ महिला कांग्रेस की भूमिका सबसे प्रभावी है। 31 अगस्त से आहूत बिहार महाक्रांति महासम्मेलन में महिला कांग्रेस को उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी।
वहीं डॉ. समीर कुमार सिंह और डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश के हर विंग की भूमिका महत्वपूर्ण है पर महिला कांग्रेस का चूंकि सामाजिक दायरा बड़ा है इसलिए इनकी भूमिका भी बड़ी है। उन्होंने महिला सुरक्षा पर सरकार की असफलता को इस चुनाव में बड़ा हथियार बनाने की अपील की है। दीपिका पांडे ने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार का मुकाबला मजबूती से करने की जरूरत है। प्रदेश की महिला टीम ने हमेशा बेहतर काम किया है और आने वाल समय में भी जो दायित्व मिलेगा, उसका निर्वहन करेगी। सोशल मीडिया राष्ट्रीय समंन्वयक पूजा त्रिपाठी ने सोशल पर महिला कांग्रेस की प्रभावी भूमिका की सराहना की।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण ने कहा कि महिला कांग्रेस हमेशा अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का प्रयास करती है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी महिला कांग्रेस की प्रभावशाली महिला अधिकार यात्रा रही थी। इस विधानसभा चुनाव में भी समन्वय बनाकर हमारी टीम डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाने की योजना बना रही है।

About Post Author

You may have missed