बिहार में एक और महिला चढ़ी दहेज की बलि, रस्सी से गला दबाकर हत्या

गोपालगंज। बिहार में एक और विवाहिता दहेज की बलि चढ़ा दी गई है। जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दहेजबंदी और केंद्र सरकार की बेटी बचाओ पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जिस दिन कोई बेटी दहेज की बलि नहीं चढ़ती। ऐसे में इस तरह की घटना सरकार की योजनाओं को मुंह चिढ़ा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के चकरवा खास विशुन टोला गांव में एक महिला फिर दहेज की भेट चढ़ गयी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की रस्सी से गला दबा कर हत्या कर दी गई। मृत महिला का नाम किरन देवी (26) पति राकेश कुमार कुशवाहा, ग्राम-चकरवा खास विशुन टोला, थाना-भोरे, जिला- गोपालगंज है। महिला की हत्या करने के बाद ससुराल वाले सबूत छुपाने के उद्देश्य से शव को इलाज का बहाना करके भिंगारी बाजार स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से उसे देवरिया रेफर कर दिया, उसके बाद उसे जलाने का प्रयास भी किया गया। तभी किसी ने मृत महिला के मायके वालों को इस घटना की खबर दे दिया, तभी आनन-फानन में मृत महिला के पिता राजेश कुशवाहा, ग्राम बखरी टोला बरैठा, थाना खामपार, जिला देवरिया पहुंच गए और इसकी सूचना स्थानीय भोरे थाना को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर शव को सदर अस्पताल गोपालगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बता दें देवरिया जिले रामनरेश कुशवाहा की पुत्री किरण की शादी भोरे थाने के विशुनी टोला के रुदल कुशवाहा के पुत्र राकेश कुमार कुशवाहा के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। इसी दौरान उसे एक पुत्र और एक पुत्री हुई, बेटा तीन साल का है, जबकि पुत्री अभी मात्र दो माह की है।

About Post Author

You may have missed