February 17, 2026

बिहार : मुंगेर के 6 में कोरोना की पुष्टि, 2 साल की बच्ची भी है शामिल, संख्या हुई 80

पटना। बिहार में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार शाम को राज्य के 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। ये सभी 6 लोग मुंगेर के रहने वाले हैं और उस मरीज के परिवार के हैं, जिसमें बुधवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी।
स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में 4 महिलाएं एवं दो पुरुष शामिल हैं। महिलाओं की उम्र क्रमश: 55, 26, 20 और दो साल है। वहीं दोनों पुरुष 48 एवं 38 साल के हैं। इससे पहले गुरुवार को दिन में भी दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वे दोनों नए मरीज बक्सर जिले के रहने वाले हैं। ये दोनों पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बिहार के बक्सर आए थे। एक मरीज की उम्र 67 साल और दूसरे मरीज की उम्र 37 साल है।
बता दें कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित सीवान जिला है। यहां पर कुल 29 मरीज मिले हैं। वहीं आज आए 6 नए केस के साथ मुंगेर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 14 हो गई है। इसके अलावा पटना और नालंदा में 6, बेगूसराय में 8, गया में 5, नवादा और गोपालगंज में 3, बक्सर में 2 व लखीसराय, भागलपुर, वैशाली में एक-एक मरीज मिले हैं।

You may have missed