बिहार चुनाव : लोजपा की दूसरी लिस्ट जारी; मैथिली ब्राह्मणों, भूमिहारों और दलितों पर मेहरबान चिराग

पटना। लोजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची कर दी है। इसके पहले पार्टी ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस तरह लोजपा ने अब तक 95 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें लोजपा इस चुनाव में एनडीए से अलग होकर 143 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। इस बार चिराग पासवान अपने बदौलत चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि उनके मार्गदर्शक व पिता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पिछल दिनों बिमारी के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था।
लोजपा सुप्रीमो की ओर से जारी किए गए 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में यही दिखता है कि चिराग पासवान मैथिली ब्राह्मणों के साथ भूमिहारों और दलितों पर खासा मेहरबान हैं। चिराग ने सवर्ण व दलित को टिकट देने में कतई कंजूसी नहीं की है। वहीं आधी आबादी पर भी पूरा भरोसा जताया है। अब तक जारी फर्स्ट और सेकंड लिस्ट में लगभग 20 प्रतिशत टिकट महिला प्रत्याशियों का दिया गया है। इस तरह लोजपा ने 16 महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का काम किया है। देखा जाए तो 5 सीटों पर लोजपा का भाजपा में के साथ फ्रेंडली फाइट होने जा रहा है। वहीं 2 सीटिंग सीट पर फिर लोजपा विधायक को मौका मिला है।


लोजपा बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने बताया कि पार्टी ने युवाओं को पूरा-पूरा मौका दिया है। 95 सीट में 30 कैंडिडेट 40 वर्ष के नीचे के हैं, जो बिहार चुनाव में दमखम से उतरेंगे। इस तरह लोजपा ने अब तक 95 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा और जेडीयू के नेता भी शामिल हैं, जो एनडीए छोड़कर लोजपा का दामन थामा है।

About Post Author

You may have missed