February 15, 2026

बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव कल यहां करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव कल सात चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन के अनुसार नेता प्रतिपक्ष कल 19 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10:20 बजे वजीरगंज विधान सभा क्षेत्र (जिला गया) के भिंडारा मैदान, पूर्वाह्न 11:05 बजे बाराचट्टी विधान सभा
क्षेत्र (जिला गया) के बड़की बिहिंया मैदान मोहनपुर, दोपहर 11:50 बजे बोधगया विधान सभा क्षेत्र (जिला गया) के रामसहाय हाईस्कूल मैदान, अपराह्न 12:35 बजे रजौली विधान सभा क्षेत्र (जिला नवादा) के सिंचाई विभाग के बगल का मैदान, अपराह्न 01:20 बजे अतरी विधान सभा क्षेत्र (जिला गया) के मध्य विद्यालय का मैदान, सिढ़, अपराह्न 02:05 बजे बेलागंज विधान सभा क्षेत्र (जिला गया) के बेला पड़ाव मैदान एवं अपराह्न 02:50 बजे गुरूआ विधान सभा क्षेत्र (जिला गया) के हाई स्कूल मैदान गुरूआ में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

You may have missed