वोटिंग से पहले जदयू प्रत्याशी के घर आई नन्हीं परी, राजद के रामविशुन सिंह से है टक्कर

पटना। आरा के जगदीशपुर विधानसभा से जदयू की उम्मीदवार शुषुम्लता कुशवाहा को रविवार को बेटी हुई है। जदयू ने इन्हें उस समय टिकट दिया था जब वह गर्भवती थीं। यह समाचार उस समय आया जब शुषुम्लता के पक्ष में जदयू के नेता चुनाव प्रचार कर रहे थे। उसी समय यह सुखद समाचार आया। उनकी शादी 2012 में मनजी चौधरी के साथ हुई थी। उनको पहले से 7 साल की एक बच्ची है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। बता दें जगदीशपुर में पहले चरण में ही मतदान है। शुषुम्लता की लड़ाई राजद के रामविशुन सिंह से हैं। वे अभी यहां से विधायक भी हैं। शुषुम्लता ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि उनका बच्चा अभिमन्यु की तरह चुनावी महाभारत में साथ देगा। शुषुम्लता जगदीशपुर के दांवा से मुखिया भी हैं। पंचायत के विकास काम को देखते हुए उन्हें सीएम नीतीश ने जगदीशपुर से उम्मीदवार बनाया है।
शुषुम्लता के गर्भावस्था में चुनाव लड़ने की बात सामने आई थी तो उन्होंने इस पर कहा था कि जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हूं, उसकी जमीन ही आंदोलनकारी रही है। बाबू वीर कुंवर सिंह और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई मेरे आदर्श हैं। इन दोनों हस्तियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी थी, तो फिर मैं कैसे हार मान सकती हूं। चुनाव जनता के बल पर लड़ा जाता है और यहां की जनता का अपार समर्थन मुझे प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बतौर मुखिया रहते हुए भी वे मुश्किल परिस्थितियों में लोगों की मदद करने से पीछे नहीं रहीं। इसका लाभ उन्हें जरूर मिलेगा।

About Post Author

You may have missed