November 18, 2025

बिहार के लिए दुखद खबर: 2019 की इंटर आर्ट्स टॉपर की सड़क दुर्घटना में मौत

पटना। बिहार के लिए दुखद खबर सामने आयी है। 2019 की इंटर टापर रही रोहिणी रानी की की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बता दें बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 में आर्ट्स में टॉप करने वाली रोहिणी रानी की एक सड़क हादसे में दिल्ली में मौत हो गई है। रोहिणी की उम्र करीब 21 साल थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं रोहिणी रानी के गांव और इलाके में मातम का माहौल छा गया है। लोग इस घटना पर यकीन नहीं कर रहे हैं। उनके जिले का नाम रौशन करने वाली होनहार बिटिया अब इस दुनिया में नहीं रही। रोहिणी बिहार के बेतिया जिले की रहने वाली थीं। बिहार बोर्ड में आर्ट्स से टॉप कर बेतिया जिले का नाम रोशन करने वाली रोहिणी ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली गई थीं। 2019 की इंटरमिडिएट परीक्षा में रोहिणी रानी ने 500 में से 463 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल की थी। रोहिणी एक सामान्य परिवार से ताल्लुकात रखती थीं।
टॉपर रोहिणी रानी ने अपनी सफलता के बारे में बताया था कि उसने कोई कोचिंग या ट्यूशन क्लास नहीं ली। वह सेंट टेरेसा गर्ल्स हाई स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल के नोट्स से ही पढ़कर पूरे राज्य में टॉप किया। रोहिणी की मां एक आंगनबाड़ी शिक्षिका हैं और उनके पिता एलआईसी एजेंट हैं। रोहिणी और उनके परिजनों का इस खबर को सुनने के बाद रो रोकर बुरा हाल है।

You may have missed