September 21, 2026

बिहार और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का निधन

गुवाहाटी। बिहार एवं त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का 25 अप्रैल शनिवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। स्व. कुंवर के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। देवानंद कुंवर के निधन पर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
देवानंद कुंवर के परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुंवर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए यहां से उनके पैतृक जिला शिवसागर ले जाया जाएगा। बता दें कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता स्व. कुंवर 24 जुलाई 2009 से आठ मार्च 2013 तक बिहार के राज्यपाल रहे। उसके बाद 25 मार्च 2013 से 29 जून 2014 तक त्रिपुरा के राज्यपाल रहे। कुंवर ने दिसंबर 2009 से जनवरी 2010 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला था। कुंवर 1955 में छात्र नेता के तौर पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने असम सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी निभाई।

You may have missed