September 16, 2026

बाढ़ से तबाह हुए बिहार के लिए कांग्रेस नेता ने केंद्र से की विशेष पैकेज की मांग

भागलपुर। बिहार कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवीण सिंह कुशवाहा ने अंग महाजनपद के कोसी, सीमांचल समेत बाढ़ प्रभावित उत्तर बिहार के लिए केंद्र सरकार से बाढ़ राहत पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ बिहार की जनता के लिए नासूर बन चुका है। किसानों के फसल बर्बाद हो गए हैं। लोगों के घर तबाह हो गए हैं। लोगों के जान-माल की भारी क्षति हुई है। इसके साथ ही कोरोना महामारी का संकट भी बिहार में व्यापक पैमाने पर है। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार से वे मांग करते हैं कि वे बिहार और बिहारियों की समस्या को ध्यान में रखकर आर्थिक पैकेज देने की घोषणा जल्द करें और उसे जनता तक पहुंचाने का काम भी करें। उन्होंने बिहार सरकार से भी अपील किया कि बिहार को बाढ़ से बचाने के लिए राज्य सरकार युद्धस्तर पर कार्य करे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हवाई सर्वेक्षण के बदले जमीन पर जाकर लोगों की तकलीफ को समझने और राहत बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि वे बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचायें और बिना किसी राजनीति के बाढ़ की समस्या का समाधान करें।

You may have missed