February 17, 2026

बाढ़ : छोटी से बात को लेकर रणक्षेत्र बना अथमलगोला स्टेशन रोड

बाढ़। गुरूवार को पटना जिला का अथमलगोला स्टेशन रोड एक छोटी से बात को लेकर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना में दोनों पक्ष के लोगों के घायल होने की सूचना है।

सूत्रों के अनुसार, अथमलगोला स्टेशन के बहादुरपुर रोड में सैलून की दुकान पर एक पक्ष के कुछ लड़के सिगरेट पी रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के एक लड़के ने सिगरेट पीने वाले आपत्ति जतायी, जो पहले पक्ष के लड़कों को दूसरे पक्ष के लड़कों की बात नागवार गुजरी। जिसके बाद पहले पक्ष के लड़के ने मोबाइल से फोन कर अपने दोस्त को मौके पर बुला लिया। फिर क्या था देखते ही देखते दोनों पक्ष के लड़कों के बीच लात-घूसा, लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे स्टेशन रोड में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस रामविलास हाजरा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए हैं। एक पक्ष के एक लड़के को सिर फटने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है। हालांकि इसमें किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं हैं।

You may have missed