September 18, 2025

बख्तियारपुर में 5 जगहों पर पार्क व स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा का अनावरण

पटना/बख्तियारपुर। पटना के बख्तियारपुर नगर क्षेत्र में 5 अलग-अलग जगहों पर पार्क व स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा का राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनावरण किया।

भवन निर्माण विभाग में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश ने दोपहर साढ़े 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्क और प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी सचिव कुमार रवि समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

उधर बख्तियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी जी के प्रतिमा के समक्ष जिलाधिकारी पटना चंद्रशेखर सिंह, डाकबंगला परिसर में स्वतंत्रता सेनानी कविराज स्व. रामलखन सिंह वैध के प्रतिमा के समक्ष उप विकास आयुक्त रिची पाण्डे, गणेश उच्च विद्यालय में डूमर सिंह के प्रतिमा के समक्ष अनुमंडलाधिकारी सुमित कुमार और प्रखंड परिसर में बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा तथा नाथुन सिंह यादव के प्रतिमा के समक्ष अंचलाधिकारी ने शिरकत किया।

वहीं डाकबंगला परिसर में पार्क व प्रतिमा के अनावरण के दौरान पूर्व विधायक रणविजय सिंह और पूर्व  MLC  रामचंद्र भारती मौजूद रहे। सभी ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत शहीद के मूर्ति पर पुष्प अर्पित की।

You may have missed