फतुहा : रेडिमेड कपड़े की दुकान में हजारों की चोरी
फतुहा। बुधवार की रात्रि फतुहा स्टेशन रोड स्थित अस्पताल के सामने चोरों ने एक रेडिमेड कपड़े की दुकान से करीब 80 हजार रुपये की कपड़े चोरी कर ली। चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दुकान में लगे ढ़ढ़ी को तोड़कर दिया है। इस संदर्भ में दुकान मालिक पंकज कुमार ने थाने में चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। पंकज कुमार की माने तो उसे इस बात की जानकारी तब हुई जब वह गुरूवार को दुकान खोलने के लिए स्टेशन रोड पहुंचे। चोरों ने दुकान के अंदर कई रैक पर रखे कपड़े को गायब कर दिया है। दुकान मालिक के अनुसार चोरों ने करीब 80 हजार रुपये की रेडिमेड कपड़े चोरी कर लिया है। शिकायत के आलोक मे पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।


