फतुहा : बड़े-बड़े गढ्ढे दे रहे हादसों को निमंत्रण, अधिकारी हादसे के इंतजार
फतुहा। पटना के फतुहा स्थित फैक्ट्री मोड़ पर महीनों से बड़े-बड़े गढ्ढे उभर आए हैं जो हादसों को निमंत्रण देती नजर आ रही है। यह मोड़ फैक्ट्री जाने वाली सड़क को स्टेट हाइवे से जोड़ती है। मोड़ पर ही बड़े बड़े गढ्ढे महीनो से उभरे हुए हैं, लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नही करायी गयी है। इस मोड़ से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन फैक्ट्री एरिया में प्रवेश करते हैं तथा बाहर निकलते हैं। ज्यादातर भारी वाहन होते हैं जो लोडिंग व अनलोडिग के लिए फैक्ट्री एरिया में आते हैं तथा बाहर निकलते हैं। दिन पर दिन यह गढ्ढा और विशाल बनता जा रहा है। इस स्थिति में कब-कौन सी वाहन हादसे का शिकार हो जाए, कहना मुश्किल है। इस चुनावी माहौल में किसी भी संबंधित अधिकारी को इसे मरम्मत कराने की फुर्सत नहीं है। फैक्ट्री में काम करने वाले कई कर्मियों ने बताया कि अक्सर यहां पर गढ्ढे होने से दुर्घटना होते रहती है। लेकिन अधिकारी बड़े हादसे होने का इंतजार कर रहे हैं। फैक्ट्री एसोसिएशन का कहना है कि मुहाने पर बने गढ्ढे का मरम्मत कराने का काम स्टेट हाइवे से संबंधित विभाग की है। इस संदर्भ में विभाग को सूचित किया गया है।


