पूर्व मध्य रेल ने 40 हजार मास्क और 05 हजार लीटर सेनिटाइजर खुद किया तैयार

हाजीपुर। कोविड-19 के मद्देनजर पूरे देश में लॉक डाउन है। ऐसे में प्रतिदिन करोड़ों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाली रेल 14 अप्रैल तक के लिए स्थगित की गई है। परंतु आम लोगों को आवश्यकता के चीजें उपलब्ध हो सकें, इसके लिए मालगाड़ियों का परिचालन निरंतर जारी रहे, इसके लिए पूर्व मध्य रेल के लगभग 30 हजार रेलकर्मी दिन-रात ड्यूटी पर तैनात हैं।
कोविड-19 से बचाव की सामग्री जैसे मास्क, सेनिटाइजर, कीटनाशक आदि की अचानक मांग बढ़ जाने के कारण बाजार में ये आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे चुनौतिपूर्ण समय में मालगाड़ियों का परिचालन सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए अपनी दोहरी जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा अपने रेलकर्मियों के लिए फेस मास्क, सेनिटाइजर तथा कीटनाशक छिड़काव आदि स्वयं ंतैयार किया जा रहा है।
इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल द्वारा रेलकर्मियों को मास्क, सेनिटाइजर सहित अन्य सुरक्षात्मक किट उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करते हुए 09 अप्रैल को एक दिन में मंडलों एवं मुख्यालय द्वारा कुल 3411 मास्क तथा 333 ली. सेनिटाइजर तैयार किए गए। इस प्रकार प्रारंभ से अब तक पूर्व मध्य रेल द्वारा लगभग 40 हजार मास्क और 05 हजार ली. सेनिटाइजर तैयार किए जा चुके हैं। इसी क्रम में छिड़काव हेतु 8463 लीटर कीटनाशक भी बना लिए गए हैं।
धनबाद मंडल द्वारा 15317, दानापुर मंडल द्वारा 3305, समस्तीपुर मंडल द्वारा 2297, सोनपुर मंडल द्वारा 11938, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा 6533 तथा मुख्यालय द्वारा 872 मास्क तैयार किए गए हैं। इसी तरह धनबाद मंडल द्वारा 4360 ली., दानापुर मंडल द्वारा 90 ली., समस्तीपुर मंडल द्वारा 48 ली., सोनपुर मंडल द्वारा 21 ली., पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा 294 ली. तथा मुख्यालय द्वारा 50 ली. सेनिटाइजर तैयार किए गए हैं। इसी क्रम में दानापुर मंडल द्वारा 8000 तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा छिड़काव हेतु 463 ली. कीटनाशक भी तैयार किए गए हैं।

About Post Author

You may have missed