पीएम मोदी का नाम जपने पर भाजपा के बड़े नेता चिराग पर हुए आगबबूला, अब क्या कहा

पटना। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान द्वारा पीएम मोदी के बार-बार नाम जपने के कारण अब भाजपा के बड़े नेता भी चिराग पर हमलावर हो गए हैं। गुरूवार को जहां बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लोजपा को वोटकटवा पार्टी कहकर संबोधित किया था, वहीं अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी शुक्रवार को एक ऐसा ही बयान देकर बिहार की राजनीति को गर्म कर दिया है। प्रकाश जावडेकर ने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के बड़े नेताओं का नाम लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। लोजपा बस एक वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी। ऐसे में अब लोजपा की ओर से क्या बयान आता है, देखने वाली बात है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, ‘चिराग पासवान ने बिहार में एक अलग रास्ता चुन लिया है। वे भाजपा के बड़े नेताओं का नाम लेकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। हमारी कोई भी ए और बी टीम नहीं है। बिहार में एनडीए को तीन चौथाई बहुमत मिलने जा रहा है। चिराग पासवान की लोजपा बस एक वोटकटवा पार्टी बन कर रह जाएगी।’
बताते चलें बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को अस्वीकार करते हुए एनडीए से अलग होकर 143 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। लेकिन वे बार-बार पीएम मोदी का नाम लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोलते रहते हैं। जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति है, आम जनमानस के बीच यह संदेश जा रहा है कि भाजपा और लोजपा में अंदर ही अंदर कोई डील हुई है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रकाश जावडेकर ने यह बयान देकर मामले को स्पष्ट करने का काम किया है।

About Post Author

You may have missed