पटना में बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत, दर्जन भर मिला कौवे का शव

पटना। चीन में फैले कोरोना वायरस का दहशत अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि इस बीच राजधानी पटना में अलग-अलग स्थानों पर मृत पाए गए कौवे के शव से हड़कंप मच गया है। लोगों में बर्ड फ्लू की आंशका को लेकर दहशत में फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में मंगलवार की सुबह 10-12 कौवे अलग-अलग स्थानों पर मृत पाए गए। यह बात पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे। स्थानीय लोगों के बीच बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही मृत कौवों के बारे में जानकारी मिली, मौके पर टीम पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम मृत कौवों के शवों को अपने कब्जे में ले लेकर सभी शवों को लैब में जांच के लिए ले गई। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की कौवों की मौत की असल वजह क्या है।

You may have missed