February 15, 2026

पटना जा रहे युवक को पिस्तौल के बट से हमला कर किया जख्मी

फतुहा। बुधवार को पटना फोरलेन पर नरैना मोड़ के पास असमाजिक तत्व के चार-पांच लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया तथा मारपीट किया। इसके बाद एक युवक ने उस पर गोली चला दी लेकिन गोली फायर नहीं हो सकी। पीड़ित युवक जब भागने की कोशिश की तो असमाजिक तत्व के लोगों ने उसे पिस्तौल के बट से मारकर जख्मी कर दिया तथा फरार हो गए। पीड़ित युवक अब्दालपुर गांव निवासी मनीष कुमार ने थाने पहुंचकर असमाजिक तत्व के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित युवक मनीष कुमार ने असमाजिक तत्व के लोगो पर पांच हजार रुपये छीन लिए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित युवक के अनुसार, वह घर से पटना जाने के लिए नरैना मोड़ पहुंचा था, तभी असमाजिक तत्व के लोगों ने उसे पकड़ लिया तथा इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

You may have missed