September 19, 2026

पटना एम्स से राहत भरी खबर : कोरोना संदिग्धों में आ रही कमी, चार नये संदिग्ध भर्ती

फुलवारीशरीफ। बिहार में बढ़ते कोरोना संदिग्ध मरीजों की भीड़ के बीच पटना एम्स से राहत भरी खबर आई है। पिछले चौबीस घंटे का कोरोना बुलेटिन जारी करते हुए नोडल आफिसर डॉ. नीरज अग्रवाल के हवाले से बताया गया है कि 28 मार्च की शाम पांच बजे तक एम्स में 54 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी है और आइसोलेशन वार्ड में महज चार मरीज ही कोरोना संदिग्ध पाए गये हैं। इसके अलावा राहत भरी खबर है कि एक भी मरीज का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है जबकि एक मात्र मरीज का रिपोर्ट निगेटिव मिला है। इसके आलावा एक मरीज को शनिवार को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। वहीं मात्र 11 मरीज ही फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

You may have missed