February 17, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 6 लोगों की मौत, 6 नए मामले

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में बुधवार को 6 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 6 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में अगमकुआ के 65 वर्षीय केशव प्रसाद, सर्वोदय नगर के 50 वर्षीय अरविंद कुमार मिश्रा, खगड़िया के 71 वर्षीय सत्यनारायण पासवान, फतुआ के 65 वर्षीय रविन्द्र नाथ झा, मधुबनी के 50 वर्षीय महासुंदर महतो जबकि झाझा के 53 वर्षीय रविन्द्र कुमार मथुरी की मौत हो गयी है। वहीं बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 6 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें धनबाद, चंपारण, नालंदा, भोजपुर, मनेर तथा दीघा के मरीज शामिल हैं। इसके आलावा एम्स में 18 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed