February 15, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 5 लोगों की मौत, 18 नए मामले सामने आये

फुलवारी। पटना एम्स में मंगलवार को 5 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नए मरीजों में 18 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में परसा के 77 वर्षीय रामलखन राम, मीठापुर की 64 वर्षीय रेणु वर्मा, दानापुर के 75 वर्षीय त्रिभन सिंह, पुर्णिया के 54 वर्षीय अंजनी कुमार शरण जबकि पाटलिपुत्रा के 60 वर्षीय ज्योतिंदर कुमार की मौत हो गयी है। वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 18 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना, पुर्णिया, औरंगाबाद, लखीसराय, मोतिहारी, पुर्वी चंपारण, भागलपुर, सुपौल के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 7 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed