पटना एम्स में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 17 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में गुरूवार को 3 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नए मरीजों में 17 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में गया की 82 वर्षीय परमेश्वर दयाल, दीघा के 62 वर्षीय रामलखन पंडित, मधुबनी के 55 वर्षीय दिलीप कुमार राय की मौत हो गयी है। वहीं गुरूवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 17 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसमें पूर्वी चंपारण, पटना, खगड़िया, अररिया, सारण, सिवान, वैशाली, झारखंड, सहरसा, नालंदा, गया, मुजफरपुर के मरीज शामिल हैं। इसके आलावा एम्स में 8 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed