नई कृषि नीति से किसानों का दिल, खेत-खलिहान सब रो रहा : RJD

राजद ने मनायी चौधरी चरण सिंह की जयंती


फुलवारी शरीफ। बुधवार को स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान दिवस समारोह के रूप में स्थानीय हरनीचक स्थित राम प्यारे सिंह उत्सव हॉल परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। मौके पर राजद नेताओं ने कहा कि आज देश में भाजपा की सरकार ने किसानों के विरोध में जो नई कृषि नीतियां बनाई है, उससे देश के किसानों का दिल, खेत-खलिहान सब रो रहा है। खेतों में अन्न उपजाने वाले हाथ हल-कुदाल छोड़कर आंदोलन की तख्तियां लिए देश की राजधानी की सड़को पर उतर पड़े हैं, जो 80 प्रतिशत किसानों का देश होने का दंभ भरने वाला हिंदुस्तान के लिए बेहद ही शर्मनाक है। राजद का हर सिपाही आज किसानों के साथ खड़ा है, जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तब तक राजद साथ खड़ी है। राजद नेताओं ने कहा कि आज किसानों के आंदोलन के आगे केंद्र की सरकार को झुककर सलाम करते हुए कृषि कानूनों को रद्द कर देना चाहिए। इस अवसर पर पटना जिला अध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव, पूर्व प्रखंड प्रमुख विनोद यादव , देव किशुन ठाकुर, पूर्व उप मुखिया अरविन्द यादव, प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव यादव, कौसर खान, रमाशंकर यादव, शैलेन्द्र भाई, दिलीप यादव, नरेश राजक, राम लाल यादव, सुरेंद्र यादव, भाई दिनेश पासवान, छोटे खान, उपेन्द्र यादव, सुनील यादव समेत सैंकड़ो राजद कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed