August 30, 2026

दो-दो अभियंता के संक्रमित होने से निर्माण कंपनी के मजदूर सहमे अवस्था में कार्य करने को मजबूर

फतुहा। कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल निर्माण कम्पनी के दो-दो कार्यरत अभियंता के कोरोना संक्रमित होने के बाद साइट पर काम कर रहे कर्मी सहम-सहम कर कार्य करने को विवश हैं। कारण कि दोनों अभियंता कार्य अवधि के दौरान ही संक्रमित हुए थे तथा वे दोनों बुधवार तक साइट पर काम करते देखे गए थे। जानकारी के अनुसार निर्माण कंपनी के और भी कर्मी की तबियत खराब चल रही है। इसके बावजूद भी निर्माण कंपनी के द्वारा साइट पर काम बंद नहीं किया गया है। इस स्थिति में काम करने वाले कर्मी या मजदूर सहम कर कार्य करने को विवश हैं। बताया जाता है कि दोनों अभियंता को आइसोलेट कर दिया गया है।