BIHAR ELECTION : दूसरे चरण में महागठबंधन का 94 में से 65 सीट जीतने का दावा

पटना। बुधवार को बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इसके बाद महागठबंधन ने दूसरे चरण की 94 सीटों में 65 सीट जीतने का दावा किया है। मतदान खत्म होने के बाद महागठबंधन की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि राजनैतिक लाभ लेने के लिए पीएम को भारत माता की जय बोलना पड़ रहा है। तेजस्वी यादव के सवालों का भी पीएम ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार से डबल इंजन की सरकार की विदाई तय है। राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं। लोग अपने गुस्से का इजहार ईवीएम का बटन दबाकर करें।

You may have missed