दिल्ली : अरविंद केजरीवाल सरकार में ये बनेंगे मंत्री, सामने आयी जानकारी

CENTRAL DESK : दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को पुन: दिल्ली की सत्ता सौंप दी है। केजरीवाल लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान होने जा रहे हैं। साथ ही आम आदमी पार्टी के निवर्तमान सभी मंत्री एक बार फिर से जनता की सेवा के लिए शपथ लेंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार निवर्तमान सभी सातों मंत्री को फिर से जिम्मेदारी दी जाएगी। बता दें दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत प्रचंड जीत दर्ज की है। अरविंद केजरीवाल के पिछले मंत्रिमंडल में मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम और गोपाल राय मंत्री थे। सभी मंत्री चुनाव जीत गए हैं, इसलिए यह तय माना जा रहा है कि आप के मंत्रिमंडल में इन सभी जीते मंत्रियों को फिर से मंत्रालय का प्रभार दिया जा सकता है।
आप नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को जानकारी दी कि दिल्ली के मनोनीत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को पूरी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह दस बजे शुरू होगा। पहले कहा जा रहा था कि केजरीवाल अकेले ही शपथ लेंगे और बाद में कैबिनेट का गठन किया जाएगा। इस बार यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या केजरीवाल इस बार कोई विभाग अपने पास रखेंगे या पिछली बार की तरह अपने मंत्रियों में ही सारे विभागों का बंटवारा कर देंगे। मालूम हो कि मंगलवार को घोषित दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे ने भाजपा को बता दिया है कि स्थानीय विकास के मुद्दे के आगे राष्टवाद कहीं नहीं टिकता है। हालांकि, भाजपा इस बार तीन से बढ़कर आठ सीटों तक पहुंच गई है। वहीं कांग्रेस का लगातार दूसरी बार खाता भी नहीं खुला।

About Post Author

You may have missed