दलित-अतिपिछड़ा समाज विरोध नहीं, अब विद्रोह करेगा : डॉ. सत्यानंद

खगड़िया/बेगूसराय। लोजपा सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने रविवार को खगड़िया और बेगूसराय में पार्टी के समीक्षा कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण में कहा कि दलित-अतिपिछड़ा समाज विरोध नहीं, अब विद्रोह करेगा और राजद, भाजपा-जदयू को सबक सिखायेगा। साथ ही सत्ता से बाहर करके अपने वोट से अपनी सरकार बनायेगा। उन्होंने कहा कि इस समाज से आने वाले 52% प्रतिशत मतदाताओं ने अपना राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक शोषण बहुत बर्दाश्त कर लिया। वोट का ‘जिन’ बनकर कभी लालू को, बाद में नीतीश कुमार को सत्ता में बैठाने का काम करता रहा, लेकिन ऐसे सत्तालोलुप लोगों ने सत्ता के गलियारें में इस समाज को फटकने तक नहीं दिया।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस शर्मा ने कहा कि यह समाज जग गया है, अब सत्ता छीनो अभियान चलाया है। वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान ने कहा कि जिस दलित अतिपिछड़ा को दबा कर रखा है, आज ज्वालामुखी की तरह उसका गुस्सा फटा है। बहुत सारे नेता और पार्टी इसी में भस्म हो जायेंगे। इस मौके पर युवा लोजपा से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामप्रवेश यादव, कैप्टन सिकन्दर शर्मा, विनोद रजक ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

You may have missed