दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों ने ली कांगे्रस की सदस्यता

पटना। प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कटिहार के दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों, पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री एवं कटिहार के पूर्व सांसद तारिक अनवर की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा से कांगे्रस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वाले भाजपा, जाप, राजद एवं अनेक स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि हैं। सदस्यता ग्रहण के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह धीरज, अजय सिंह सहित अन्य कांगे्रस नेता उपस्थित थे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से तनवीर अहमद, नेफुल अंसारी, शकील अंजुम, जरताज अली, शाहीद हुसैन, मोतीलाल तांती, कमल प्रमाणिक, ब्रममदेव राय, हामीद (ये सभी मुखिया), आफताब आलम, कंचन दास, मो. मतीन अंसारी, मास्टर शहीर साहब, दानिश कमर, मो. इमरान, प्रभात चन्द्र झा, मो. सनोवर, मो. अंसार आलम आदि के साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

About Post Author

You may have missed