September 16, 2026

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पखवाड़े के रूप में मनायेगी राजद

पटना। राजद जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96वीं जयंती समारोह पखवाड़े के रूप में मनायेगी। इसके तहत प्रदेश से लेकर जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर उनकी जयंती मनायी जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पार्टी मुख्यालय में मनायी जायेगी। इसका उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वीयादव करेंगे। इस जयंती कार्यक्रम में पार्टी के सभी वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। वहीं 27 जनवरी को सभी जिला एवं महानगर मुख्यालय, 29 जनवरी को प्रखंड मुख्यालयों तथा 31 जनवरी को सभी पंचायतों में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी जायेगी।

You may have missed