फतुहा : छत पर सोयी किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
फतुहा। बीते बुधवार की रात फतुहा थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में छत पर सोयी एक युवती के साथ एक युवक के द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस संदर्भ में पीड़ित युवती के द्वारा थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बताया जाता है कि बिजली गुल हो जाने के कारण युवती अपनी मां के साथ छत पर सोयी हुई थी। रात्रि करीब तीन बजे के बाद उसकी मां जब उठकर छत से नीचे चली गई तभी आरोपी छत के सहारे युवती के पास आ गया तथा उसके ओढ़े चादर को हटा कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी बीच युवती नींद से जाग गई और शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी छत के सहारे ही कूद कर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है।


