BIHAR : गया के बाद पटना रहा सबसे ठंडा, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर

पटना। रविवार को बिहार का गया जिला सबसे ठंड रहा, जहां न्यूनतम 8.4 डिग्री रहा। वहीं पटना में 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने की वजह पहाड़ों पर बर्फबारी होना है। जिससे कनकनी बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बारिश से न्यूनतम तापमान गिर रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवा से प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में भी इसका असर पड़ा है। इसके साथ ही हिमालय के तराई क्षेत्रों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। जिससे रक्सौल, पूर्णिया, भागलपुर सहित नेपाल से सटे क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसका असर प्रदेश के अन्य इलाकों पर भी पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ है। इसकी वजह से 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की तरफ से बहने वाली हवा की तीव्रता आने वाले चार दिनों तक अधिक रहेगी। इससे आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं बंगाल की खाड़ी में निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड और पश्चिम बंगाल में 48 घंटे के अंदर हल्की बारिश होने का माहौल बन रहा है। इसका प्रभाव बिहार के तटवर्ती और उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों पर पड़ेगा।

About Post Author

You may have missed